कृष्ण और पूतना असुर की कहानी:
कृष्ण के मामा कंस का वध भगवान कृष्ण के हाथों ही लिखा था। यह जानने के बाद बार-बार कंस अलग-अलग असुरों को कृष्ण का वध करने के लिए भेजा करता था। एक बार कंस ने एक पूतना नाम की रक्षाशनी को भेजा। पूतना वृंदावन पहुंची और उसने एक सुंदर महिला का भेस बदल कर कृष्ण को हर घर में ढूंढना शुरू किया।
उस समय कृष्ण बहुत छोटे थे। जब वह कृष्ण के घर पहुंची तो उसने कृष्ण को पहचान लिया और अपना विषैला दूध पिलाने के लिए गोदी में उठाया। जब वह कृष्ण को अपना जहरीला दूध पिलाने लगी तो उसको लगा कि कृष्ण दूध पीते ही मर जाएंगे परंतु कृष्ण तब तक दूध पीते रहे जब तक उस राक्षस महिला की मृत्यु नहीं हो गयी। उसकी मृत्यु होते ही वह अपने असली क्रूर रूप में आ गई।